Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबजरंग दल द्वारा त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन, 500 से अधिक कार्यकर्ताओं...

बजरंग दल द्वारा त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन, 500 से अधिक कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

अम्बेडकरनगर। बजरंग दल के तत्वावधान में जिले के तमसा मार्ग स्थित एक मैरेज लॉन में त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में जिले के सभी प्रखंडों से आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कार्याध्यक्ष हृदयमनी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय सामाजिक समरसता प्रमुख मुकेश ने ओजस्वी उद्बोधन दिया। संचालन श्याम बाबू द्वारा किया गया।

मंच पर विभाग संयोजक हिमांशु गुप्ता, जिला संयोजक आलोक चौरसिया, एवं जिला मंत्री विकास मौर्य सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। अपने संबोधन में विकास मौर्य ने कहा कि शस्त्र केवल शक्ति का प्रतीक नहीं, बल्कि आत्मबल और आत्मरक्षा का संकल्प भी है। उन्होंने कहा कि त्रिशूल धारण कर हम इस परंपरा का अंग बन रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान श्याम बाबू ने सभी कार्यकर्ताओं से राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत गणगीत गवाया, जिससे उपस्थित जनसमूह में ऊर्जा का संचार हुआ। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल वर्षों से राष्ट्र और धर्म की रक्षा में संलग्न हैं। जब भी राष्ट्रविरोधी शक्तियों ने हमला किया है, इन संगठनों ने एकजुट होकर उसका मुँहतोड़ जवाब दिया है।

मुख्य अतिथि मुकेश ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि “जब-जब धर्म पर संकट आया है, हमारे संगठन के कार्यकर्ताओं ने साहस और समर्पण के साथ उसका प्रतिकार किया है।” उन्होंने अमरनाथ यात्रा, 84 कोसी परिक्रमा और बाबरी विध्वंस जैसे ऐतिहासिक प्रसंगों का उल्लेख करते हुए कहा कि आज का भारत पुनः रामराज्य की ओर अग्रसर है।

इस अवसर पर 500 से अधिक कार्यकर्ताओं को त्रिशूल देकर धर्म और राष्ट्र की रक्षा हेतु सजग रहने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के पश्चात त्रिशूलधारी कार्यकर्ताओं ने पद संचलन करते हुए तमसा मार्ग से तहसील तिराहा तक मार्च किया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं का पुष्पवर्षा व मिष्ठान वितरण द्वारा स्वागत किया गया। फौव्वारा तिराहा, शहजादपुर बाजार, लोहिया मूर्ति स्थल, गल्ला मंडी, सब्जी मंडी और नई सड़क पर लोगों ने स्वागत में विशेष उत्साह दिखाया।

आर्य समाज मंदिर पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने हलुआ-चना का प्रसाद ग्रहण किया और अपने-अपने गंतव्यों को प्रस्थान किया। कार्यक्रम की व्यवस्था में विवेक तिवारी, प्रदीप पांडे, राजन राजभर, राकेश सिंह, मोहित, मनोज, राज गुप्ता, अमन अग्रहरि, विपिन कसौधन, सुमित गुप्ता, शिवम जायसवाल, ओम प्रकाश गुप्ता, गगन मौर्य, इंद्रजीत चौरसिया, वीरेंद्र निषाद, दीपक सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments