Thursday, August 13, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याओड़िशा से पैदल चलकर 39 दिन में अयोध्या पहुंचा श्रद्धालु

ओड़िशा से पैदल चलकर 39 दिन में अयोध्या पहुंचा श्रद्धालु

अयोध्या। ओड़िशा से पैदल चलकर एक युवक 39 दिन में अयोध्या पहुंचा। सैकड़ो किलोमीटर की यात्रा के दौरान उसका कई जगह पर स्वागत हुआ। उसने यहां रास्ते में लोगो की रामभक्ति से परिचित होने की बारें में जानकारी दी। युवक ने ओड़िशा के बालांगीर जनपद से सैकड़ो किलोमीटर की यात्रा तय की।
सच्चिदानंद ने बताया कि अपनी यात्रा में उसे 39 दिन का समय लगा। प्राण प्रतिष्ठा के समय अयोध्या आने के बारें में सोचा था, लेकिन नहीं आ सका। इसके बाद पैदल चलकर अयोध्या में रामलला का दर्शन करने के बारें में सोचा। पैदल चलने से रामनाम का प्रचार प्रसार होने के साथ लोगो में राम के प्रति भक्ति दिखाई देने का उद्देश्य था। रास्ते में लोगो ने स्वागत किया व हर तरफ राम के प्रति भक्ति दिखाई दी। उसने बताया कि वह पिलम्बर का काम करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments