Thursday, August 13, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासीएम योगी करेंगे हनुमत मंडपम का लोकापर्ण, तैयारी को लेकर हनुमान गढ़ी...

सीएम योगी करेंगे हनुमत मंडपम का लोकापर्ण, तैयारी को लेकर हनुमान गढ़ी के साधू-संतों ने की बैठक


अयोध्या। सीएम योगी आदित्यनाथ 23 मई को हनुमान गढ़ी अयोध्या में नवनिर्मित हनुमान कथा मंडपम का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर हनुमान गढ़ी के महंतो ने बैठक कर कार्यक्रम की रूप रेखा तय की।

बैठक के बाद डॉ महेश दास महाराज और सहयोगी महंत पट्टी बसंतिया गौरी शंकर दास महाराज ने बताया कि 23 मई को अखिल भारतीय श्री पंच रामानंदी निर्वाणी अखाड़ा के द्वारा नवनिर्मित हनुमत कथा मंडपम का लोकार्पण मुख्यमंत्री के द्वारा किया जाएगा। बताया कि  मंडपम का निर्माण सांस्कृतिक विरासत के लिए किया गया है। जिसमें 4 से 5 हजार लोग बैठ कर सत्संग कर सकते है व कथा का अयोजन कर सकते है। उद्घाटन समारोह को भव्य बनाने के लिए पूरी हनुमानगढ़ी कार्यक्रम में जुटी हुई है। बताया कि उद्घाटन समारोह में हनुमान गढ़ी के गद्दीनशीन, चारों पट्टी के महंत समेत पूरी हनुमान गढ़ी शामिल होगी। व्यापारियों, पण्डा समाज के लोगों, भाजपा पदाधिकारियों समेत अयोध्या वासियों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments