Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअवध क्षेत्र के मंडल अध्यक्षों के संग चर्चा करेंगे प्रदेश महामंत्री धर्मपाल

अवध क्षेत्र के मंडल अध्यक्षों के संग चर्चा करेंगे प्रदेश महामंत्री धर्मपाल


◆ मणिराम दास की छावनी के सभागार में होगी बैठक


अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी अवध क्षेत्र के सभी 15 जिलों के मंडल अध्यक्षों की बैठक शुक्रवार को आयोजित होगा। अयोध्या धाम के मणिराम दास छावनी के सभागार में आयोजित होने वाली बैठक में अवध क्षेत्र के 377 मंडल अध्यक्ष सहभागिता करेंगे।

सम्मेलन की तैयारियों को लेकर क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, सहित पार्टी पदाधिकारियों ने गुरूवार को बैठक स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा किया।

मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह होंगे। बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की जाएगी। बैठक को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पदाधिकारियों को कार्यक्रम की जिम्मेदारियां सौंप दी गई है। सम्मेलन प्रातः 10 बजे से शुरू होगा। निरीक्षण के दौरान महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, शैलेन्द्र कोरी, अमल गुप्ता, अभय सिंह, उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments