Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामकबरा चौक मार्ग पर बन रही नाली से स्थानीय लोगो में नाराजगी,...

मकबरा चौक मार्ग पर बन रही नाली से स्थानीय लोगो में नाराजगी, महापौर ने किया निरीक्षण

अयोध्या। मकबरा चौक मार्ग पर दोनो तरफ बन रही नाली से स्थानीय लोगो ने नाराजगी सामने आयी है। नाली में पानी का बहाव, घर की जलनिकासी समेत कई अन्य बिन्दुओं को महापौर के सामने पार्षदों ने उठाया था। जिसके बाद महापौर ने मौके का निरीक्षण किया। महापौर ने जिम्मेदार अधिकारियों से वार्ता करके स्थानीय लोगो को समस्या का निस्तारण करने का आश्वासन दिया।
पार्षद विशाल पाल ने बताया कि पीडब्लू के प्रस्तावित नाले को बनाने वाले रात में जेसीबी से खुदाई कर रहे है। जिससे लोगो का आवागमन में दिक्कत हो रही है। पानी का कनेक्शन तक टूट जा रहा है। नाली का निर्माण वाटर लेवल में पानी का बहाव किस तरफ रहेगा। इसके बारें में पता नहीं चल पा रहा है। क्या कारण है इतनी ऊचाई तक नाले का निर्माण कराया जा रहा है। जिसके बारें में महापौर को सूचना दी गई थी। वहीं स्थानीय दुकानदार जगदीश का कहना है कि घर का पानी कैसे निकलेगा। सबसे बड़ी समस्या यही है। स्थानीय एसपी गुप्ता का कहना है कि नाला ढका नहीं जा रहा है। पाईप तोड़ रहे है। उसकी पैसा पब्लिक से लगवाया जा रहा है। अब पब्लिक से पैसा न लेने का आश्वासन दिया गया है। नाली पर पटरा डाला जाएगा। महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि पीडब्लू का नाला बनाया जा रहा है। निरीक्षण होने के बाद जिम्मेदार अधिकारियों से बातचीत की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments