Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामहापौर ने फीता काटकर किया कल्याण मण्डपम का उद्घाटन

महापौर ने फीता काटकर किया कल्याण मण्डपम का उद्घाटन


◆  कल्याण मण्डपम्म में हाल के अलावा है पांच सुसज्जित कक्ष


◆  लोगो को न्यूनतम दर पर होगा उपलब्ध


अयोध्या। महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने चार करोड़ 70 लाख 64 हजार रुपये की लागत से रायबरेली मार्ग पर निर्मित कल्याण मंडपम नगर वासियों को समर्पित किया। उन्होंने उपस्थित लोगों की सहमति से कल्याण मंडपम का नामकरण ’मिथिला’ के नाम पर करने की घोषणा की। इसके पूर्व उन्होंने नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा एवं क्षेत्रीय पार्षद मनीषा यादव के साथ पूजन अर्चन तथा फीता काटकर कल्याण मंडपम का उद्घाटन किया। कल्याण मंडपम में हाल के अलावा पांच सुसज्जित कक्ष भी हैं, जो लोगों को न्यूनतम दर पर समारोह के आयोजन के लिए सुलभ होगा।

आयोजित समारोह में महापौर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अयोध्या को चमकता नगर बनाने का संकल्प है। नगर निगम की टीम निरंतर प्रयास कर नगर को ऊंचाइयों की ओर ले जा रही है। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में डेढ़ साल में निर्मित कल्याण मंडपम नगर वासियों को समर्पित किया गया है, जहां न्यूनतम खर्च में जरूरतमंद आयोजन कर सकेंगे। उन्होंने नगर वासियों से अयोध्या की स्वच्छता को बनाए रखने में सहयोग की अपेक्षा की। महापौर ने बताया कि कैंट क्षेत्र में सीवरलाइन बिछाई  जा रही है। अंडरग्राउंड विद्युतीकरण की योजना  विचाराधीन है। उन्होंने अयोध्या को आदर्श नगर बनाने का संकल्प दोहराया। महापौर ने जल निकासी व्यवस्था को चुनौती के रूप में स्वीकार किया और कहा कि बड़ी सड़कों के लिए नगर निगम को सरकार की ओर रुख करना पड़ रहा है। यह अयोध्या का सौभाग्य है कि मुख्यमंत्री से जो भी मांग यहां के विकास के लिए की जाती है, वह पूरी होती है।

इस मौके पर पार्षद अनुज दास, चंदन सिंह, बिजेंद्र सिंह, सूर्या तिवारी, अनुभव सिंह, जयनारायण सिंह रिंकू, शिवकुमार, रमाशंकर निषाद, संतोष सिंह, पार्षद प्रतिनिधि रिशु पांडेय, निखिल श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव, अभिनव सिंह का स्वागत किया गया। समारोह में अपर नगर आयुक्त अनिल सिंह, वागीश शुक्ल, शशिभूषण राय, सहायक नगर आयुक्त गुरु प्रसाद पांडे, दिनेश शुक्ल, हरीश श्रीवास्तव, महेश श्रीवास्तव, रमाशंकर निषाद, विष्णु नारायण दुबे, महेश गुप्त मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments