Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजनसभा के लिए लोगो को आमंत्रित करने में जुटी भाजपा, पदाधिकारियों ने...

जनसभा के लिए लोगो को आमंत्रित करने में जुटी भाजपा, पदाधिकारियों ने किया जनसम्पर्क


अयोध्या। भाजपा प्रदेश महामंत्री व अवध क्षेत्र के प्रभारी संजय राय, क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री की जनसभा को लेकर कुमारगंज बाजार में जनसम्पर्क किया।

प्रदेश प्रभारी संजय राय ने बताया कि राष्ट्रहित सर्वोपरि के विचार को आत्मसात करते हुए आज समाज का हर वर्ग खुद को भाजपा से जोड़कर देख रहा है। सरकार की नीतियों की वजह से हर व्यक्ति प्रसन्न है। प्रदेश सरकार ने अपराधमुक्त परिवेश का निर्माण किया है। क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री की जनसभा ऐतिहासिक होने जा रही है। आम जनता जनसभा में आने के लिए आतुर है। पदाधिकारियों द्वारा जनसभा में आने के लिए दिये गये आमंत्रण को सहर्ष जनता स्वीकार कर रही है। मौके पर भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments