Wednesday, March 11, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकुंभ मेले में पांच लोगों के बिछड़ने की सूचना पर गांव में...

कुंभ मेले में पांच लोगों के बिछड़ने की सूचना पर गांव में पहुंचे जिलाधिकारी


अंबेडकर नगर । जनपद के तहसील आलापुर क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम पंचायत भोजपुर से महाकुंभ के मौनी अमावस्या स्नान हेतु गए 30 से 32  श्रद्धालुओं के जत्थे में से चार श्रद्धालुओं के बिछड़ने की सूचना प्राप्त होते ही जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के साथ तत्काल मौके पर ग्राम पंचायत भोजपुर पहुंच कर वापस आए श्रद्धालुओं से वार्ताकर बिछड़ने वाले श्रद्धालुओं के संबंध में ली जानकारी। इस अवसर पर जत्थे में शामिल रहे एवं वापस आए श्रद्धालुओं/श्रद्धालुओं के परिजनों तथा ग्राम प्रधान द्वारा बताया गया कि ग्राम भोजपुर से 30 से 32 श्रद्धालुओं का जत्था कुंभ में मौनी अमावस्या स्नान हेतु गया था जहां पर सभी द्वारा सकुशल स्नान किया गया। स्नान के उपरांत वापस आते समय अधिक भीड़ में पांच लोग तीन महिलाएं, एक बच्चा एवं एक पुरुष बिछड़ गए। ग्रामीणों द्वारा अवगत कराया गया कि उनमें से एक महिला श्रद्धालु लाली उम्र 70 वर्ष को खोज लिया गया जो घर आ गई हैं जब कि दो महिलाओं सहित एक बच्चा एक साथ है जिनके द्वारा आज सुबह किसी अन्य के मोबाइल से फोन के माध्यम से सूचना दी गई कि वह आजमगढ़ बस अड्डा पर पहुंच चुके हैं जबकि एक व्यक्ति की लोकेशन अभी प्राप्त नहीं हुई है। जिलाधिकारी द्वारा दो टीमों चौकी इंचार्ज के साथ ग्राम प्रधान एवं श्रद्धालु के परिजन तथा उप जिलाधिकारी आलापुर एवं खंड विकास अधिकारी रामनगर के साथ श्रद्धालुओं के परिजन को तत्काल आजमगढ़ के लिए रवाना की गई। दोनों टीमों द्वारा आजमगढ़ से वापस आ रहे हैं। वाहनों को एक-एक करके रुकवा कर उनको रेगुलर ट्रेस किया गया थोड़ी ही देर में दो महिलाओं सहित एक बच्चे को ट्रेस कर लिया गया तथा उन्हें सकुशल गांव तक पहुंचा दिया गया।  इसी के साथ ही एक अन्य श्रद्धालु को ट्रेस करने का कार्य किया जा रहा है।

          इस अवसर पर जिलाधिकारी श्रद्धालुओं के परिजनों को आश्वस्त किया गया कि शासन एवं प्रशासन आपके साथ है शीघ्र ही एक श्रद्धालु जो अभी तक नहीं आए हैं उन्हें भी सकुशल ट्रेस कर लिया जाएगा। इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने उप जिलाधिकारी आलापुर, खंड विकास अधिकारी राम नगर, चौकी इंचार्ज एवं अन्य सभी संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालु श्री अयोध्या प्रसाद को ट्रेस करने के कार्य को तेजी से करने हेतु निर्देशित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments