Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपेट्रोल पंप संचालकों की मनमानी की वजह से धरातल पर नहीं उतर...

पेट्रोल पंप संचालकों की मनमानी की वजह से धरातल पर नहीं उतर पा रही है नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान

आलापुर अंबेडकर नगर। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में स्थित पेट्रोल पंप संचालकों की उदासीनता की वजह से नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान धरातल पर नहीं उतर पा रही है। आए दिन सड़क दुर्घटना में आकस्मिक मृत्यु दर दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। जिसको देखते हुए सरकार ने नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान के तहत बिना हेलमेट वालों को पेट्रोल पंप पर पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। सरकार की मंशा है कि इससे दो पहिया वाहन जब हेलमेट लगाएंगे तो दुर्घटना होने पर गंभीर चोट से बच जाएंगे। जिससे आसामयिक होने वाली मृत्यु दर कम हो जाएगी। इस कार्यक्रम का सबसे ज्यादा श्रेय पेट्रोल पंप संचालकों की भागीदारी से ही संभव है। जिसके लिए पेट्रोल पंप संचालकों को सख्त हिदायत दी गई है कि जब तक दो पहिया वाहन सवार अपने सिर पर हेलमेट लगाकर ना आए तब तक उनको पेट्रोल ना दिया जाए लेकिन राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के दर्जनों पेट्रोल पंपों पर स्थलीय निरीक्षण करने पर पाया गया कि ज्यादातर पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट लगाए हुए लोगों को धड़ल्ले से पेट्रोल दिया जा रहा है। ऐसी अवस्था में पेट्रोल पंप संचालक है कि सरकार की मंशा पर पानी फेरने में लगे हुए हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments