Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याश्री अयोध्या न्यास के भंडारे में उमड़ी भारी भीड़

श्री अयोध्या न्यास के भंडारे में उमड़ी भारी भीड़


अयोध्या। श्री अयोध्या न्यास के तत्वाधान में पूर्व सांसद लल्लू सिंह द्वारा आयोजित भंडारे में भारी भीड उमड़ी। पार्टी कार्यालय सिविल लाइन अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन के निकट होने के कारण रेलगाड़ियों से आने वाले श्रद्धालु बड़ी संख्या में भंडारे में पहुंच रहे है। भंडारा स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए पेयजल, मोबाइल चार्जिंग की व्यवस्था की गई है। भंडारे की व्यवस्थाओं के लिए बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता लगे हुए है। भंडारे में भारी भीड़ के कारण प्रशासन द्वारा स्टेट बैंक तिराहे पर बैरिकेटिंग लगा कर वाहनों को रोक दिया गया है।

सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि मौनी अमावस्या स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे है। भण्डारे के माध्यम से उनके लिए भोजन का प्रबंध किया गया है। देर शाम तक हजारों लोगों ने भोजन किया। भंडारा गुरूवार तथा शुक्रवार को भी प्रात 10 बजे से रात 2 बजे तक चलेगा। डबल इंजन की सरकार ने अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की है।

भंडारें की व्यवस्थाओं के लिए जिला जीत सिंह, सूरज सोनकर, विपुल सिंह, अंकित दुबे, अनूप पांडे, आकाश गुलानी, अंकुर सिंह, नन्हे गुप्ता, जय नारायण सिंह रिंकू, पार्षद संतोष सिंह, श्री कृष्ण , बृजेन्द्र मनोज श्रीवास्तव, गणेश गुप्ता, राजकुमार सचदेवा को लगाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments