◆ पूर्व सांसद लल्लू सिंह व महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने लगाई जनचौपाल
अयोध्या। मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर भाजपा द्वारा जनचौपाल का आयोजन किया जा रहा है। नगर पंचायत कुमारगंज के रतापुर, गढ़ौली, खांडसा पूरे बली, पूरा उर्फ सुमेरपुर, पाकड़पुर में पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने जनचौपाल लगाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि रामनगरी के विकास में पौराणिता तथा आध्यात्मिकता का भी समावेश किया गया है। सरकार ने श्रद्धालुओं व पयर्टको के सुविधा के लिए चौड़ी सड़के, रेलवे ओवर ब्रिज, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट का निर्माण किया है।



