Tuesday, April 22, 2025
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याराज्य महिला आयोग की सदस्य ने सुनी महिलाओं की समस्या, अधिकारियों को...

राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सुनी महिलाओं की समस्या, अधिकारियों को निस्तारण का दिया निर्देश


अयोध्या । उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य डा प्रियंका मौर्या ने सर्किट हाउस अयोध्या में जनसुनवाई की गयी। जनसुनवाई के दौरान 40 से अधिक प्रकरण प्राप्त हुए। जिसमें सभी प्रकरणों के समाधान के लिए डा. प्रियंका मौर्या द्वारा मौके पर सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। पीड़िता विजयलक्ष्मी के प्रकरण में विधवा पेंशन व बाल सेवा योजना के लिए सम्बंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया। फूलराजी के प्रकरण में उनके द्वारा तत्काल बीकापुर एसएचओ से तत्काल वार्ता कर शीघ्र निस्तारण के लिए निर्देश दिये गये। पीड़िता माधुरी के शौचालय प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुये थानाध्यक्ष को निर्देश दिये गये कि प्रकरण को तत्काल संज्ञान में ले और मौके पर स्वयं जाकर इसका निस्तारण करायें।
जनसुनवाई के दौरान घरेलू हिंसा, मार-पीट, पुलिस द्वारा दुर्व्यवहार, पुलिस विभाग से सम्बंधित, कब्जे से सम्बंधित व दहेज उत्पीड़न से सम्बंधित प्राप्त हुये। उन्होंन महिलाओं से कहा उन्हें न्याय अवश्य मिलेगा। सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का भी लाभ उन्हें दिलाया जायेगा।
राज्य महिला आयोग की सदस्य ने कहा कि जनसुनवाई के दौरान जो भी पीड़ित महिलाएं आयी है उनकी समस्याओं का तुरन्त निस्तारण करने का प्रयास किया जा रहा है। सम्बंधित विभाग के अधिकारियों से तत्काल वार्ता कर प्रकरण को निस्तारित करने के लिए निर्देशित किया गया। इसके साथ ही बहुत सारे मामलों को आपसी वार्ता से भी निस्तारित कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही पीड़ित महिलाओं व उनके बच्चों के लिए सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलवाने के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है, जिससे पीड़ित पक्ष व उनके आश्रितों को किसी प्रकार की असुविधा न हों।
जनसुनवाई के दौरान एसडीएम राजकुमार पांडेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी अश्विनी कुमार, पुलिस उपाधीक्षकयोगेन्द्र कुमार, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी सहित संबंधित विभाग के अधिकारीगण व कर्मचारीगण, शिकायतकर्ता व उनके परिजन उपस्थित रहे।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments