Monday, August 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापढ़ने के लिए विद्यालय निकाला छात्र लापता, मुकदमा दर्ज

पढ़ने के लिए विद्यालय निकाला छात्र लापता, मुकदमा दर्ज

बीकापुर, अयोध्या। कोतवाली क्षेत्र के असरेवा में संचालित एक निजी विद्यालय में पढ़ने गया 11 वार्षिक कक्षा चार का छात्र लापता हो गया। लापता छात्र के पिता की तहरीर पर बुधवार को कोतवाली पुलिस ने अपहरण की धारा में मुकदमा पंजीकृत किया है। चौरे बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र के पूरे काली पंडित का पुरवा मंगारी निवासी वंशीलाल यादव द्वारा पुलिस को दी गई तारीख के मुताबिक उनका 11 वर्षीय पुत्र अभिषेक यादव कोतवाली क्षेत्र के असरेवा में संचालित पीआरएल पब्लिक स्कूल में कक्षा चार का छात्र है। बताया कि 26 नवंबर को सुबह करीब 8ः30 बजे घर से स्कूल के लिए निकला था। शाम तक वापस नही आया काफी तलाश की गयी कोई पता नही चल सका। प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने बताया कि पिता की तहरीर पर धारा 137 (2) बीएनएस के तहत रिपोर्ट दर्ज करके तलाश कराई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments