Monday, August 3, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याछात्र-छात्राओं को कराया गया औद्योगिक भ्रमण

छात्र-छात्राओं को कराया गया औद्योगिक भ्रमण


अयोध्या। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा आयोजित एवं जिला विज्ञान क्लब अयोध्या द्वारा  जिले के 120 मेधावी छात्र-छात्राओं को औद्योगिक भ्रमण एवं वैज्ञानिक व्याख्यान आयोजित किया गया।  राजकीय इंटर कालेज अयोध्या से 10 विद्यालयों के छात्र -छात्राओं को राम  निहोर, प्रधानाचार्य व निखिल सिंह जिला समन्वयक जिला विज्ञान क्लब ने रवाना किया गया। इस दौरान अयोध्या के स्वीकृति सिलिंडर ,अमृत  बॉटलर्स एवं पार्ले बिस्किट में औद्योगिक  भ्रमण कराया गया। वैज्ञानिक व्याख्यान का कार्यक्रम आईईटी डा. राम मनोहर लोहिया अवध विश्विद्यालय अयोध्या में सम्पन्न कराया गया। मुख्य वक्ता प्रोफेसर आर के तिवारी एवं डॉ. भोले नाथ प्रसाद ने छात्रों का मार्गदर्शन किया। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के रूप में अनुराग सिंह जी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments