Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभाजपा नेता का हार्ट अटैक से निधन 

भाजपा नेता का हार्ट अटैक से निधन 


अयोध्या। भाजपा नेता व पूर्व नामित पार्षद राम कुमार सिंह राजू का गुरूवार को हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया। वे 55 वर्ष के थे। उनके निधन का समाचार मिलते ही उनकी वजीरगंज जप्ती स्थित आवास पर शोक संवेदना देने वालों का तांता लगा। गुरूवार की शाम स्वास्थ्य खराब होने के बाद एक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। जहां रात 8.45 पर उन्होनें अंतिम सांस ली। जमथरा घाट पर शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके भतीजे शिवम् ने उन्हें मुखाग्नि दी। वर्तमान में वह भाजपा महानगर की कमेटी में महामंत्री का दायित्व संभाल रहे थे। नगर निगम के पहले कार्यकाल में उन्हें पार्षद नामित बनाया गया था।

जमथरा घाट पर नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्त, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, ओम प्रकाश सिंह, सहकारी बैंक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू,  नगर निगम के उपसभापित जय नारायण सिंह रिंकू, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, अखंड प्रताप सिंह डिम्पल, सुनील तिवारी शास्त्री, मनोज श्रीवास्तव, मनमोहन जायसवाल, कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह, शैलेन्द्र कोरी, तिलकराम मौर्या, रोहित पाण्डेय, क्षत्रिय बोर्डिंग के अध्यक्ष राम कुमार सिंह, सुधीर सहित अन्य पदाधिकारी, भाजपा महानगर कार्यसमिति के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उन्हे नम आंखों से विदाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments