वहां से रविवार की रात में गोंडा वापस जा रहे थे। रात करीब 2 बजे जैसे ही बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर गांव के पास पहुंचे ट्रक की चपेट में कार आ गई। कोतवाली पुलिस द्वारा करीब आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सभी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर लाया गया। जांच पड़ताल के बाद इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सक धर्मेंद्र रंजन ने अरविंद गुप्ता उर्फ राजेंद्र गुप्ता 45 निवासी गोंडा बस स्टैंड एवं राकेश गुप्ता 42 बस निवासी रोजारपुर जनपद बलरामपुर को मृत घोषित कर दिया। जबकि हादसे में घायल नानपारा बहराइच निवासी आशीष गुप्ता 32 वर्ष, गोंडा बस स्टैंड निवासी रंजना गुप्ता 35 वर्ष, सुरभा 5 वर्ष पुत्री अरविंद गुप्ता, श्रुति 6 वर्ष पुत्री अरविंद गुप्ता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के आने के बाद सोमवार सुबह कोतवाली पुलिस द्वारा मृतकों के शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना में कार भी क्षतिग्रस्त हो गई है। प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया है। दुर्घटना करने वाली ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। कानूनी कार्रवाई की गई हैं।