Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यायादव कंस के रहा है खिलाफ, अखिलेश गुमराह करके न जोडे़ एम...

यादव कंस के रहा है खिलाफ, अखिलेश गुमराह करके न जोडे़ एम से – मंत्री रविंद्र जायसवाल


◆ बोले – मंदिर आंदोलन में पुलिस दौड़ती थी हम भागते थे, अब पुलिस आगे चलती है हम पीछे


◆ बोले – संविधान बदलने के अफवाह फैलाने वालों को जनता खोज रही है


अयोध्या। योगी सरकार के स्टैंप एंड पंजीयन मंत्री रविंद्र जायसवाल के नेतृत्व में वाराणसी उत्तरी विधान सभा के 1500 श्रद्धालु रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंचे है। अयोध्या सर्किट हाउस में मंत्री रविंद्र जायसवाल ने मीडिया से वार्ता में कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं, राम जन्मभूमि आंदोलन में हम तीन बार जेल गए हैं। इसी अयोध्या की गली में हम नारा लगाते थे कि सौगंध राम की खाते हैं मंदिर यहीं बनाएंगे तब पुलिस दौड़ाती थी हम भागते थे। आगे-आगे हम पीछे पुलिस होती थी। अब सब उल्टा हो गया है,राम में आस्था वालों की सरकार बन गई, अब पुलिस आगे आगे चलती है और हम लोग पीछे-पीछे, यह अब अंतर हुआ है।

उन्होनें कहा कि अखिलेश यादव कहते हैं वाई यानी यादव इकट्ठा हो जाओ, एम मतलब मुसलमान इकट्ठा हो जाओ और हम कहते हैं वाई यानी यादव भगवान कृष्ण का अनुयाई रहा है, वह तो कंस के खिलाफ रहा है। अखिलेश यादव गुमराह करके एम से ना जोड़े।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान अफवाह फैलाई गई कि भाजपा सरकार में आई तो संविधान बदल दिया जाएगा। आज जनता अफवाह फैलाने वाले को खोज रही है।

उन्होंने बताया कि विधानसभा के श्रद्धालुओं की इच्छा थी कि इस बार दीपावली भगवान राम लला के दरबार में मनाई जाए। लगभग 1500 श्रद्धालु ट्रेन से तथा सड़क मार्ग से अयोध्या पहुंचे हैं। यह सभी लोग राम लला का दर्शन कर दिवाली मनाएंगे। काशी आज अयोध्या धाम पहुंचा है, प्रभु श्री राम से प्रार्थना है सब सुख शांति से रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments