Thursday, August 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामॉरीशस चुनाव में प्रविंद जगन्नाथ की विजय की कामना के साथ होगा...

मॉरीशस चुनाव में प्रविंद जगन्नाथ की विजय की कामना के साथ होगा भगवान शिव का अभिषेक


अयोध्या। मॉरीशस में चल रहे चुनाव में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार प्रविंद कुमार जगन्नाथ के विजयी होने की कामना को लेकर अयोध्या में पूजन का आयोजन किया गया है। मॉरीशस में 10 नवबंर को मतदान है। वे 2017 से लगातर मॉरीशस के प्रधानमंत्री है। पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा के संयोजन में कार्यक्रम का आयोजन किया है।
पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने बताया कि प्रविंद कुमार जगन्नाथ सनातन धर्म को मानने वाले है। पिछले चुनाव के मुकाबले उनकी पार्टी को और अधिक सीटें प्राप्त हों इस कामना के साथ गुरूवार को प्रातः 8 बजे से रामनगरी के क्षीरेश्वर नाथ मंदिर में भगवान शिव का पूजन किया जाएगा। पूजन का आयोजन महंत राजूदास के द्वारा किया गया है। इस दौरान अयोध्या के संत-महंत सहित अन्य लोगों की उपस्थिति रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments