Thursday, August 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यालोहे की रॉड से की महिला की हत्या, आरोपी हिरासत में

लोहे की रॉड से की महिला की हत्या, आरोपी हिरासत में


अयोध्या। थाना क्षेत्र बाबा बाजार में एक महिला की हत्या का मामला प्रकाश में आया। मामले में मृतकों के परिजनों के आरोप पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। पुलिस की पूंछतांछ में आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलबंत चौधरी ने बताया कि थाना बाबा बाजार क्षेत्र के गुड्डू की बाग में कुछ मजदूर परिवार टीन शेड डाल कर रहते थे। थाना पर सूचना मिली की किसी महिला को मारकर किसी ने घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका कांति देवी 22 वर्ष के परिजनों ने साथ में रहने वाले एक मजदूर पर राजेश पर शंका जाहिर की। राजेश की पुलिस ने हिरासत में लेकर पूंछतांछ की। राजेश ने पुलिस को बताया कि वह मृतका कांति देवी से शादी करना चाहता था। लेकिन किसी और से उसका बात करना आरोपी को नही अच्छा लगता था। जिसकारण दो दिन पूर्व भी विवाद हुआ था। इसी विवाद में आरोपी ने लोहे की रॉड से मृतका के सिर पर प्रहार कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments