Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यादीपोत्सव 2024 - घाटों पर दीपक बिछाने का कार्य प्रारम्भ

दीपोत्सव 2024 – घाटों पर दीपक बिछाने का कार्य प्रारम्भ


◆ 55 घाटों पर 28 लाख दीपक बिछाए जाएंगे


अयोध्या। राम की पैड़ी के घाटों पर दीए बिछाने का कार्य प्रारम्भ हो गया है। दीपां को बिछाते समय वालंटियर का उत्साह देखते ही बन रहा है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद का पहला दीपोत्सव भव्य बनायेंगे। दीपोत्सव नोडल अधिकारी प्रो. संत शरण मिश्र ने बताया कि दीपोत्सव की भव्यता के लिए 55 घाटों पर दीपकों की सप्लाई पूरी हो गई है। शनिवार से घाटों पर दीए बिछाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। रविवार से 55 घाटों पर पर दीए बिछाने का कार्य शुरू होकर जो 28 अक्टूबर तक पूरी कर ली जायेगी। 29 से दीपो ंकी गणना गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड टीम द्वारा की जायेगी। दीपोत्सव के दिन 30 अक्टूबर को वालंटियर्स द्वारा दीपों में तेल डालने, बाती लगाने व प्रज्ज्वलित करने का कार्य करेंगे।

उन्होंने बताया कि इस दीपोत्सव में विवि परिसर, 14 महाविद्यालय, 37 इण्टर कालेज व 40 स्वयंसेवी संस्थायें लगाई गई हैं। इन संस्थानों द्वारा वालंटियर को बसों से राम की पैड़ी व अन्य दीपोत्सव स्थल पर भेजे जा रहे है। वहीं विवि परिसर से बसे प्रातः 10 बजे रवाना की गई। विभागों द्वारा सभी वालंटियर को आईकार्ड उपलब्ध करा दिया गया है। इसके साथ ही इन्हें टी-शर्ट व कैप वितरित कर दिया गया है। आईकार्ड व टी-शर्ट व कैप के बिना घाटों पर प्रवेश वर्जित रहेगा। मीडिया प्रभारी डॉ0 विजयेन्दु चतुर्वेदी ने बताया कि कुलपति द्वारा दीपोत्सव की सफलता के लिए विभिन्न समितियों द्वारा दिशा-निर्देश प्रदान किया जा रहा है। सभी समितियां अपने कार्यदायित्वों का निवर्हन करते हुए पुनः गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments