Sunday, October 6, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासपा कार्यालय में मनाई गयी महारानी दुर्गावती की जयंती

सपा कार्यालय में मनाई गयी महारानी दुर्गावती की जयंती

Ayodhya Samachar

अयोध्या। महारानी दुर्गावती की 500वीं जयन्ती समाजवादी पार्टी कार्यालय में मनाई गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कन्हैया लाल गोंड ने किया। संचालन दल सिंगार गोंड ने किया। मुख्य अतिथि पूर्वमंत्री पवन पाण्डेय ने महारानी दुर्गावती के चित्र पर दीप जलाकर पुष्प अर्पित किया। पूर्व मंत्री ने कहा कि समाज को महारानी दुर्गावती जी के दिखाये गये रास्ते पर चलना चाहिए।
गोंड महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बाबूराम गोंड ने कहा कि हमारी मांगे सरकार लगातार अनसुनी करती चली आ रही है। शैक्षिक, समाजिक, राजनैतिक भागीदारी से गोंड समाज का भला होगा। सपा जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने पदाधिकारियों का स्वागत किया। मौके पर केपी गोंड, कन्हैया गोंड, लालमन गोंड, शिवनाथ दास, वुधिराम गोंड, विष्वास गोंड, बृजेश सिह चौहान, राम अचलयादव, इन्द्रजीत यादव, सरोज यादव, बख्तियार खान मौजूद रहे।

Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments