Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकेन्द्रीय समिति के पदाधिकारियों ने किया विसर्जन घाट का पूजन

केन्द्रीय समिति के पदाधिकारियों ने किया विसर्जन घाट का पूजन

अयोध्या। दुर्गापूजा महोत्सव के कार्यक्रम की अंतिम कड़ी में निर्मलीकुंड में विसर्जन के साथ ही नगर के सबसे बड़े पर्व का समापन होता है। विसर्जन का कार्यक्रम सकुशल संपन्न हो इसकी प्रार्थना के लिए केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समन्वय समिति के घाट निर्माण प्रभारी संजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों ने निर्मलीकुण्ड पर मां सरयू और विसर्जन घाट की विधिवत पूजा अर्चना किया गया।
मां सरयू का दुग्धाभिषेक करके उनको चुनरी अर्पित किया गया और आरती उतारी गई। केंद्रीय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बताया कि घाट पूजन का भाव यह भी होता है कि वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन करके घाट निर्माण और प्रतिमा विसर्जन के लिए सरयू माता की अनुमति ली जाती है। जिससे विसर्जन कार्यक्रम निर्विघ्न संपन्न हो। उन्होंने बताया कि इस बार प्रशासन से 150 मीटर लंबे प्लेटफार्म की मांग की गई है, जिससे विसर्जन कार्यक्रम शीघ्रता से संपन्न हो सके। पूजन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर मजिस्ट्रेट राजेश मिश्रा, सिंचाई विभाग के एई मानवेंद्र सिंह, राजनरायण तिवारी, संजय शुक्ला के साथ केंद्रीय समिति के सहसंयोजक गगन जायसवाल, पुलिस समन्वयक जे एन चतुर्वेदी, विद्युत समन्वयक सुप्रीत कपूर, सह घाट निर्माण प्रभारी रंजीत शर्मा, विनय प्रकाश तिवारी, बजरंगी साहू, अखिलेश पाठक, दीपक गौतम, रवींद्र यादव, अखिल यादव सहित दुपहिया क्लब के सुमित साहू, प्रदीप यादव, राकेश तिवारी, शिव पांडे, विनोद कनौजिया, आशीष तिवारी, सुनील कृष्ण गौतम, गौतम यादव, शशि प्रकाश मिश्रा, राजू शुक्ला, अरुण मिश्रा, मदन सिंह, तिलक राम मौर्य, संस्कार श्रीवास्तव, महादेव उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments