Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदो दिन से लापता युवक का तालाब में मिला शव, जॉच में...

दो दिन से लापता युवक का तालाब में मिला शव, जॉच में जुटी पुलिस 


जलालपुर अंबेडकर नगर। दो दिन से लापता युवक का शव तालाब में उतराता हुआ पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। जबकि परिजनों द्वारा कुछ लोगों को मार कर तालाब में फेके जाने की आशंका जताते हुए नामजद शिकायत किया है। प्रकरण मालीपुर थाना क्षेत्र के कांदीपुर गांव का है। जानकारी के अनुसार दीपक मिश्रा पुत्र विजय बहादुर मिश्रा 32 वर्ष जो बीते दो दिन से गायब था, परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गई परंतु कहीं अता पता नहीं चल सका। खोजबीन के दौरान शनिवार को गांव के निकट डीह बाबा के तालाब पर युवक का चड्डी और टॉर्च पाया गया था। लोगों ने तालाब में डूबने की आशंका जाहिर की थी। लेकिन रविवार सुबह युवक का शव तालाब में उतराता हुआ मिला। सूचना पर मालीपुर थाना अध्यक्ष प्रभाकांत तिवारी दलबल के साथ पहुंचे और शव को तालाब से निकलवा कर कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। चर्चा है कि युवक नशेड़ी किस्म का युवक था और इसकी कुछ लोगों से वाद विवाद हो गया तभी से यह गायब है। थाना अध्यक्ष प्रभाकांत तिवारी ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी अजेय कुमार शर्मा ने घटनास्थल का जायजा लिया उन्होंने बताया कि परिजनों द्वारा दो-तीन लोगों के खिलाफ शिकायत की गई है अब जांच में जो सत्य पाया जाएगा उसी के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments