Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याआजमगढ़ से चल कर 8 अक्टूबर को जिले में पहुंचेगी सपा की...

आजमगढ़ से चल कर 8 अक्टूबर को जिले में पहुंचेगी सपा की साइकिल यात्रा


अयोध्या। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक में जिलाध्यक्ष ने बताया कि आजमगढ़ से आने वाली साइकिल यात्रा 8 अक्टूबर को गद्दोपुर गोसाईगंज पहुंचेगी। 8 को रात्रि विश्राम पूरा बाजार तथा 9 अक्टूबर को नगर में रात्रि विश्राम के बाद 10 अक्टूबर को मिल्कीपुर विधान सभा में समापन होगा।

उन्होंने बताया कि मिल्कीपुर में होने वाले उपचुनाव में बूथ और सेक्टर स्तर पर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी की जिम्मेदारी निर्धारित की जाएगी। विधानसभा तथा जिला प्रकोष्ठों की मासिक बैठक नियमित करनी है इस पर भी चर्चा की गई।

महासचिव बख्तियार खान ने कहा कि 9 अक्टूबर को काशीराम की पुण्यतिथि, 10 अक्टूबर को सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव नेता जी की पुण्यतिथि, 11 अक्टूबर को समाजवादी नेता जयप्रकाश की जयंती, 12 अक्टूबर को समाजवादी नेता डॉ राम मनोहर लोहिया जी की पुण्यतिथि मनाई जाएगी।

सतीश चौधरी के आकस्मिक निधन पर पार्टी कार्यालय पर सभी नेताओं कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया।

बैठक में ललित यादव, राजेश पटेल, चौधरी बलराम यादव, एजाज अहमद, जे पी यादव, छोटे लाल यादव, बलराम मौर्य, छेदी सिंह, मोहम्मद हलीम पप्पू, चंद्रभान वर्मा, मोहम्मद असलम, अजीत पटेल, राम बहादुर यादव, सत्यनारायण यादव, अजय वर्मा, वसी हैदर गुड्डू पवन यादव, अंसार अहमद सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments