Thursday, October 3, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याश्रीमद् भागवत कथा अमृत कथा है, जिसके श्रवण से मनुष्य हो जाता...

श्रीमद् भागवत कथा अमृत कथा है, जिसके श्रवण से मनुष्य हो जाता है भवसागर के पार – स्वामी राघवाचार्य


◆ सात दिवसीय भागवत कथा का हुआ शुभारंभ


अयोध्या । रामकथा पार्क में तीन कलश तिवारी मंदिर धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ अयोध्या के प्रतिष्ठित संतो महंतों ने दीप प्रज्वलित कर किया। कथा के प्रथम दिवस जगद्गुरु रामानुजाचार्य डॉ. स्वामी राघवाचार्य महाराज श्रीमद् भागवत कथा के महत्ता का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि श्रीमद् भागवत कथा अमृत कथा है, जिसके श्रवण से मनुष्य भवसागर के पार हो जाता है। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिवस पर अयोध्या के पंडित उमापति त्रिपाठी द्वारा प्रतिष्ठित वशिष्ठपीठ पंडित शिवेश्वरपति त्रिपाठी, श्रीषपति त्रिपाठी और महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी के सौजन्य से श्रीअवध धाम में कथा का आयोजन किया गया है। कथा शुभारंभ के पहले मुख्य यजमान पंडित शिवेश्वरपति त्रिपाठी ने व्यासपीठ पर विराजमान जगतगुरु स्वामी. डॉ राघवाचार्य का पूजन अर्चन कर आरती उतारी। उसके उपरांत उपस्थित अयोध्या के प्रतिष्ठित संत महंतों का पूजन-अर्चन किया।

       महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने सभी संतो महंतो एवं भक्तों का स्वागत सत्कार कर आभार जताया। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास महाराज के शिष्य महंत कमलनयन दास महाराज ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा जीवन का कल्याण करती है। अयोध्या धाम में कथा श्रवण से कई गुना पुण्य बढ़ जाता है। रामकथा कुंज पीठाधीश्वर रामानंद दास महाराज ने कहा कि तिवारी मंदिर अयोध्या की प्रतिष्ठित पीठ है। इनके द्वारा श्रीअवध धाम में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें जो भी श्रवण करेंगे निश्चित ही उन्हें पुण्य प्राप्त होगा। श्रीमद्भागवत कथा जगत का कल्याण करती है। जब धाम में यह कथा हो तो सबका कल्याण होता हैं। जानकी घाट बड़ा स्थान के महंत जन्मेजय शरण, सुग्रीव किला पीठाधीश्वर विश्वेशपन्नाचार्य, बड़ा भक्तमाल पीठाधीश्वर महंत अवधेश कुमार दास महाराज ने अपने आशीर्वचन प्रदान किया। संचालन रामकथा और भागवत कथा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता आचार्य राधेश्याम शास्त्री ने किया। इस अवसर पर अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, संत एमबी दास, रामनंदन दास, सहित सैकड़ो संत महंत और भक्तगण उपस्थित रहे। तिवारी मंदिर के रुद्रेश तिवारी ने सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments