Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामहापौर ने किया रामपथ पर बने छह सार्वजनिक शौचालयों का लोकापर्ण

महापौर ने किया रामपथ पर बने छह सार्वजनिक शौचालयों का लोकापर्ण

अयोध्या। श्रद्धालुओं को सुविधा प्रदान कराने के उद्देश्य से रामपथ पर बने छः सार्वजनिक शौचालयों का लोकार्पण गांधी जयन्ती के अवसर पर नगर निगम अयोध्या के महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने किया। रामपथ के निर्माण के साथ ही डाकघर चौराहा अयोध्याधाम (एक), साकेत महाविद्यालय के निकट (एक), उदया चौराहा (एक) तथा बस स्टेशन अयोध्या कैण्ट (तीन) सार्वजनिक शौचालय दो कक्ष वाले बनाये गये हैं।
नगरनिगम ने सुलभ इन्टरनेशनल कम्पनी को इन्हें चलाने की जिम्मेदारी सौंपी है। गांधी जयन्ती के दिन इनका लोकार्पण महापौर ने किया। मौके पर नगरनिगम के नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, अपर नगर आयुक्त एस बी राय, अपर नगर आयुक्त अनिल सिंह, सहायक अभियन्ता राजपति यादव सहित अधिकारी गण व सुलभ इंटरनेशनल के प्रवीण सिंह मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments