Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसड़क के किनारे उगी झाड़ियां दे रही हैं दुघर्टना को दावत

सड़क के किनारे उगी झाड़ियां दे रही हैं दुघर्टना को दावत


आलापुर अंबेडकर नगर। विधानसभा क्षेत्र आलापुर अन्तर्गत देवरिया बाजार से समडीह,कोहड़ा भांट,जगदीशपुर कादीपुर, आदि गांवो को जानें वाली लिंक रोड के दोनो तरफ उगी झाड़ियां जानलेवा साबित हो रही है। मालूम हो सड़क के दोनों तरफ उगी ऊंची ऊंची झाड़ झंखाड़ ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई हैं। बरसात के मौसम में सड़क किनारे उगी झाड़ियां इतनी बढ गई है कि झाड़ियों में छुपे मवेशी लोगों को नहीं दिखते जो कभी कभी झाड़ से अचानक निकलकर दुर्घटना का कारण बन रहें हैं। क्षेत्रीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों का ध्यान राहगीरों की समस्या को देखते हुए आकृष्ट किया है ग्रामीण दुर्गा प्रसाद चतुर्वेदी, दीपक मद्धेशिया, विकास प्रजापति, कैलाश बर्मा, शिव कुमार शर्मा, अनिल चौरसिया, रामचन्द्र चौरसिया आदि ग्रामीणों ने प्रशासन से झाड़ियों की साफ सफ़ाई कराने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments