Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासपा नेता के नेतृत्व में हुआ नेता विरोधी दल का स्वागत

सपा नेता के नेतृत्व में हुआ नेता विरोधी दल का स्वागत

अयोध्या। करतलिया बाबा के आश्रम पर आए नेता विरोधी दल का स्वागत सपा नेता डॉ आशीष पाण्डेय “ दीपू “के नेतृत्व में किया गया। आश्रम के महंत बाल योगी राम दास ने नेता विरोधी दल माता प्रसाद पाण्डेय व पूर्व मंत्री वरिष्ठ सपा नेता जय शंकर पाण्डेय का राम नामा पहनाकर और कनक बिहारी जी सरकार का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।
नेता विरोधी दल माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि आगामी विधानसभा के उप चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार जीतेंगे और मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी को ऐतिहासिक विजय मिलेगी। उन्होंने कहा कि अयोध्या की जनता ने अखिलेश यादव के विकास पर विश्वास किया और लोकसभा चुनाव में अयोध्या जैसी महत्वपूर्ण सीट पर ऐताहिसिक विजय दिलाई और इतिहास रचा है। अयोध्या के पूर्व विधायक और प्रदेश महासचिव जय शंकर पाण्डेय ने कहा कि मिल्कीपुर उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ऐतिहासिक विजय दर्ज करने जा रही है। जिस वजह से विरोधियों में खलबली मची है और विरोधी पार्टी हर तरह के षड्यंत्र रच रही है। डॉ आशीष पाण्डेय दीपू ने कहा कि ब्राह्मण समाज वर्तमान सरकार के अत्याचार से त्रस्त है। लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा के उप चुनाव में मिल्कीपुर सहित पूरे प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा के उप चुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को विजई बनाकर सूबे की वर्तमान सरकार को सबक सिखाने का काम करेगा। नेता विरोधी दल का स्वागत करने वालो में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष शोएब खान,भूपेंद्र पाण्डेय, अवनीश मिश्रा, मो शाहीक, बालेंद्र मिश्रा, आशु यादव, प्रतीक पाण्डेय सुभम, विपिन यादव, अशोक यादव, इंद्रेश शर्मा, आशीष तिवारी,आदि लोग मौजूद रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments