Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरउपस्थिति पंजिका मे दो दिन पहले ही दर्ज कर दी गई कर्मचारियों...

उपस्थिति पंजिका मे दो दिन पहले ही दर्ज कर दी गई कर्मचारियों की हाजिरी


◆ कटहरी एस डी ओ की मनमानी आई सामने


अम्बेडकर नगर। कटेहरी उपकेंद्र पर तैनात एसडीओ की मनमानी सामने आई है। एसडीओ साहब ने दो दिन एडवांस में उपस्थित पंजिका में कुछ लाइन मैन को उपस्थित व कुछ को अनुपस्थित दिखा दिया। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर दो दिन एडवांस में उपस्थित व अनुपस्थित करने का क्या कारण हो सकता है। जानकारी होने पर लाइन मैन ने कार्य करने से मना कर दिया।
एक तरफ जहां मौसम खराब होने से विद्युत आपूर्ति पिछले तीन दिनों से बाधित रही तो वहीं कटेहरी विद्युत उपेंद्र के एसडीओ पर संविदा कर्मियों के साथ मनमानी करने का आरोप लग रहा है। राम बाबा, कटघरवा के लाइनमैन की एस डी ओ द्वारा एडवांस में हाजरी लगा दी गई। एडवांस में हाज़िरी लगाए जानें की सूचना लाइन मैनो में नाराजगी देखी गई। नाराज लाइन मैनों ने कार्य करने से मना कर दिया। एस डी ओ ने लाइन मैनो से वार्ता कर उन्हें कार्य के लिए मनाया। इस विषय में जब एस डी ओ से बात करने का प्रयास किया गया तो सम्पर्क नहीं हो सका।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments