Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यातीन अक्टूबर से नगर में प्रारम्भ होगा रामलीला का मंचन

तीन अक्टूबर से नगर में प्रारम्भ होगा रामलीला का मंचन


अयोध्या। केन्द्रीय दुर्गा पूजा समिति, रामलीला समितियों ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर के कार्यालय पर एसपी सिटी मधुवन कुमार सिंह तथा केंद्रीय दुर्गा पूजा रामलीला समन्वय समिति अध्यक्ष मनोज जायसवाल, विजय कुमार गुप्ता, प्रेमनाथ राय के साथ केंद्रीय समिति के अन्य पदाधिकारी तथा सभी रामलीला समितियो के पदाधिकारियो ने समारोह को भव्यता से मनाने पर चर्चा की।

केंद्रीय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बताया कि रामलीला का पर्व मुख्य रूप से 2 अक्टूबर को आरंभ हो जाएगा। जिसमें 2 अक्टूबर को फतेहगंज के रामलीला की नावनेवारिया शोभायात्रा निकलेगी। 3 अक्तूबर को हैदरगंज, 4 और 5 अक्टूबर को साहबगंज तथा 6 अक्तूबर को चौक की नावनेवारिया यात्रा निकलेगी। सभी रामलीला स्थल पर मंचन का कार्यक्रम 3 अक्तूबर को आरंभ हो जायेगा। राम बरात शोभायात्रा 13 अक्तूबर को चौक और शंकरगढ़ तथा 14 अक्तूबर को फतेहगंज, कोठापार्चा, हैदरगंज, वजीरगंज जप्ती तथा साहबगंज की निकलेगी। राजगद्दी 14 अक्तूबर को चौक और शंकरगढ़ की तथा 15 अक्तूबर को कोठपार्चा, साहबगंज, वजीरगंज जप्ती तथा 16 अक्तूबर हैदरगंज तथा फतेहगंज की होगी। अधिकारियों ने रामलीला के कार्यक्रम के विषय में जानकारी लिया और रामलीला स्थल से संबंधित समस्याओं के समय से निस्तारण का आश्वासन भी दिया।

बैठक में प्रमुख रूप से गगन जायसवाल, जे एन चतुर्वेदी, सुप्रीत कपूर, केशव बिगुलर, अतुल सिंह, बजरंगी साहू, अखिलेश पाठक, चंदन गुप्ता, कन्हैया अग्रवाल, घनश्याम अग्रवाल सिद्धार्थ महान ,आशीष महेंद्रा, सौरभ श्रीवास्तव, भगवती प्रसाद गुप्ता, नीरज पाठक, प्रमोद गौड़, पीयूष मौर्य लकी, प्रियांशु अग्रवाल, संतोष सिंह पार्षद, शंकरगढ़ के हनुमान प्रसाद उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments