Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजेल भेजा गया दुराचार का दूसरा आरोपी

जेल भेजा गया दुराचार का दूसरा आरोपी


जलालपुर अम्बेडकर नगर। शौच कर वापस लौट रही किशोरी के साथ तीन लोगों के द्वारा  सामूहिक दुराचार किये जाने के मामले मे पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। विदित हो कि जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के किशोरी के पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया था कि मेरी 15 वर्षीय पुत्री बीते 18 सितंबर को सुबह घर के बगल से शौच कर के वापस आर ही थी। उसी समय तीन लोगों ने पुत्री का मुंह व हाथ पकड़ कर घर से दूर उठा ले गये। जिस के साथ जोर जबरदस्ती कर सामुहिक दुष्कर्म किया।व जान से मारने की धमकी दिया। पीड़ित पिता ने बताया कि उस की पुत्री को बेहोशी की हालत में घर के पीछे छोड़ कर फरार होगये। परिवार के लोग सुबह होने पर घर के पीछे बेहोशी की हालत में पुत्री को देखा तो उठा कर घर ले आये तथा उसे उपचार के अस्पताल ले गये। उपचार के बाद भी पुत्री सदमे के कारण रह रह कर बेहोश हो जारही है।पुत्री की हालत देखकर परिजनों ने  पूछ ताछ की तो उस ने पूरी वारदात परिजनों को बताया। घटना में उमेर खान को  नामजद आरोपी बताया गया।जब कि दो  अज्ञात की पहचान पीड़िता नहीं बता पायी। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध दुष्कर्म,एससी/एसटी,पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दिया।इसी बीच दो दिन पूर्व पुलिस ने नामजद आरोपी उमेर खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और अन्य की तलाश कर रही थी कि दूसरा  आरोपी आदर्श कुमार को भी पुलिस के हत्थे चढ गया जिसे पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अन्य आरोपी भी जल्द गिरफ्तार कर लिए जायेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments