Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरचोरी की कार के साथ पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर भेजा...

चोरी की कार के साथ पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर भेजा जेल


जलालपुर अम्बेडकरनगर। पुलिस द्वारा अपराध व अपराधियो पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मालीपुर पुलिस टीम द्वारा  25 सितम्बर को रात्रि गश्त के दौरान हुसैनपुर पुलिया के पास एक कार आता हुआ दिखाई दिया। जिसे पुलिस टीम द्वारा रोकने पर चालक कार रोकर भागने का प्रयास करने लगा।  पुलिस टीम द्वारा घेर कर पकड़ लिया गया। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर पकड़े गये व्यक्ति ने अपना नाम बबलू पुत्र धनई प्रजापति निवासी ग्राम टैनी हसनपुर थाना अखण्डनगर जिला सुल्तानपुर उम्र करीब 30 वर्ष बताया। वाहन चालक से  कार के वैध कागजात माँगा गया तो फर्जी एवं कूटरचित कागाजात उपलब्ध कराये गये। उक्त वाहन को पुलिस ने कब्जे में लेकर गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय भेज दिया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारकर्ता टीम मे उ0नि0 रामबली सिंह यादव का0 ओमप्रकाश वर्मा ,का0 संदीप भारद्वाज शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments