Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसंदिग्ध परिस्थितियों में शिक्षिका की मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में शिक्षिका की मौत


अम्बेडकर नगर। संदिग्ध परिस्थितियों में  शिक्षिका की की हुईं मौत से चर्चाओं का बाजार गर्म है। मृतका कटेहरी शिक्षा क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय सिझौलिया में तैनात थी।

 मामला अहिरौली थाना क्षेत्र के खेंवार ग्राम सभा के मजरे जैनपुर का है। शिक्षिका के मायके वालों की तरफ से अहिरौली थाने में  तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। वहीं ससुराल पक्ष का कहना है कि अकबरपुर से गांव जैनपुर आई हुई थी। मृतका का पति भी छुट्टी पर घर आया हुआ था। पति दीपक ने बताया कि सोमवार  को शाम तक सब कुछ ठीक ठाक था रात लगभग ग्यारह बजे तक खाना खा कर सभी सोने चले गए लगभग एक बजे रात में अचानक तबीयत खराब हो गई। इलाज के लिए एम्बुलेंस को फोन किया लेकिन एम्बुलेंस दो घण्टे बाद पहुंची। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता का कहना है की सोमवार शाम को हमारी बात  हुई थी तो बेटी ने बताया की हम खाना बनाने जा रहे है बाकी कल बात होगी लेकिन यह नही पता था की बीती रात की बात ही अंतिम बात होने वाली है। अहिरौली थानाध्यक्ष से जानकारी ली गई तो बताया की तहरीर मिली जिसके अनुसार बिधिक कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments