Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यादीक्षांत समारोह - 102 छात्र-छात्राओं को दिए जाएंगे 116 स्वर्णपदक

दीक्षांत समारोह – 102 छात्र-छात्राओं को दिए जाएंगे 116 स्वर्णपदक


अयोध्या। कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल ने बताया कि 29 वें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल करेंगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यूनेस्को एमजीआईईपी, महात्मा गांधी शांति एवं सतत् विकास शिक्षा संस्थान, नई दिल्ली के चैयरमैन प्रो0 भगवती प्रकाश शर्मा होंगे। विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय व राज्यमंत्री उच्च शिक्षा श्रीमती रजनी तिवारी रहेगी। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के डिजी लाकर में सत्र 2023-24 के दो लाख 228 उपाधियां कुलाधिपति के कर कमलों से अपलोड किया जायेगा। इस दीक्षांत समारोह में कुल 102 छात्र-छात्राओं को 116 स्वर्णपदक प्रदान किए जायेंगे। जिनमें कुलपति स्वर्णपदक 33 एवं कुलाधिपति स्वर्णपदक 66 तथा दानस्वरूप स्वर्णपदक के रूप में 17 पदक प्रदान किये जायेंगे। इसके अतिरिक्त 170 पीएचडी उपाधि दी जायेगी।

      विवि के मीडिया प्रभारी डॉ0 विजयेन्दु चतुर्वेदी ने बताया कि 20 सितम्बर को होने वाले दीक्षांत समारोह 10ः30 बजे से प्रारम्भ होगा। सभी स्वर्णपदक एवं उपाधिधारक छात्र-छात्राओं व आमंत्रित आगंतुकों को 9ः30 बजे तक स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में स्थान ग्रहण कर लेना होगा। 10 बजे के बाद प्रवेश रोक दिया जायेगा। परिसर में दीक्षांत निमंत्रण कार्ड के बिना समारोह में प्रवेश वर्जित रहेगा। सभी को अपना एक परिचय-पत्र लाना अनिवार्य होगा। दूसरी ओर परिसर में दो पहिया वाहनों की पार्किंग अधिष्ठाता छात्र कल्याण भवन के नीचे से लेकर श्रीराम शोधपीठ तक की जायेगी। चार पहिया वाहन अहिल्याबाई होल्कर छात्रावास से लेकर दीक्षा भवन तक की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments