Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासपा छात्र सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह का हुआ स्वागत

सपा छात्र सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह का हुआ स्वागत


अयोध्या। समाजवादी पार्टी के छात्र सभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह का समाजवादी पार्टी कार्यालय पर स्वागत हुआ । पार्टी नेताओ ने माला पहनाकर नवनियुक्त छात्र सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह का स्वागत किया, स्वागत समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव व संचालन जिला महासचिव बख्तीयार खान ने किया।

इस मौके पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने कहा कि पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने हमेशा छात्रो के हित में काम किया छात्रसंघ चुनाव बहाली से लेकर  बेरोजगारी भत्ता जैसा काम सामजवादी पार्टी की देन है, आज सभी योजनाएं मौजूदा सरकार ने बंद कर दी है, छात्रसंघ का चुनाव मौजूदा सरकार नहीं कराना चाहती।

जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा की प्रवीण सिंह के मनोनयन से संगठन को मजबूती मिलेगी आने वाले उपचुनाव में समाजवादी पार्टी सभी सीटे जीतने का काम करेगी। महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि प्रवीण सिंह एक संघर्षशील नेता है छात्र आंदोलनों में इनकी हमेशा भागीदारी रहती है।

मौके पर, अनूप सिंह, बख़्तियार खान, राकेश यादव एडवोकेट, हामिद जाफर मीसम , मिर्जा सादिक हुसैन, प्रदेश उपाध्यक्ष यूथ मो सुहैल, जे पी यादव, श्रीचंद यादव, राकेश पांडे, सूरज वर्मा, बब्बन प्रधान, जगन्नाथ यादव, शावेज जाफरी एडवोकेट, मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments