Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरशादी से पूर्व बनाया शारीरिक संबंध, बाद में शादी से किया इंकार...

शादी से पूर्व बनाया शारीरिक संबंध, बाद में शादी से किया इंकार मुकदमा दर्ज


अम्बेडकर नगर। शादी तय होते ही युवक ने शारीरिक संबंध बनाना शुरू कर दिया और बाद में शादी से इंकार कर दिया साथ ही अश्लील वीडियों बनाकर वायरल कर दिया जिसको लेकर टाण्डा कोतवाली की पुलिस ने एक युवक के विरुद्ध दुराचार, गाली गलौज,धमकी की धाराओं के साथ आई टी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।जिसकी विवेचना कोतवाल टाण्डा दीपक सिंह रगुवंशी द्वारा की जा रही है।

टाण्डा कोतवाली क्षेत्र के  एक मोहल्ले की युवती ने आरोप लगाया है कि मेरी रिश्तेदारी कोतवाली अकबरपुर के मोहल्ला शहजादपुर नाका में है जहां पर मेरा आना जाना था।जहां पर मेरी शादी की बातचीत विपक्षी वीरेंद्र सोनकर पुत्र राम दुलारे सोनकर निवासी शहजादपुर नाका से चल रही थी लगभग छः वर्ष पूर्व एक मार्च 2018 को अचानक वीरेंद्र सोनकर मेरे घर आया उस समय घर पर मैं अकेली थी। मौका पाकर पकड़ लिया और इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाया उसके बाद कहा कि अब हमारी तुम्हारी शादी होने वाली है गलती हो गयी। उसके बाद बहला फुसलाकर कर सम्बन्ध बनाता रहा और इसीबीच चुपके से अश्लील वी डी ओ बना लिया और जब मैंने शादी के लिए दबाव डाला तो मेरी आपत्तिजनक वी डी ओ व फ़ोटू रिश्ते दारी में वायरल कर दिया और मुझे गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए शादी करने से इनकार कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments