Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपुरानी रंजिश को लेकर भिड़े दो युवक, दोनो घायल

पुरानी रंजिश को लेकर भिड़े दो युवक, दोनो घायल


जलालपुर अंबेडकर नगर। शराब के नशे मे दो पक्षो मे पुरानी रंजिश को लेकर जमकर मारपीट हो गई, जिससे दोनो घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो घायलों को ई रिक्शा से नगपुर अस्पताल भेजवाया।  जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम आजनपारा गांव निवासी चिन्ता और विनय जो पडोसी है दोनो शाम को आजनपारा चौराहा स्थित ठेका से शराब लेकर पीये और जब नशे में हो गए दोनो तो पुरानी रंजिश को लेकर आपस में गाली गलौज करने लगे। वाद विवाद होते होते दोनो डंडा और ईंट लेकर एक दूसरे पर वार कर दिद।दोनो के बीच हुई मारपीट में दोनो का सिर फट गया और खून से लथपथ हो गए।इसी दौरान वहां भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक शिव कुमार, धीरेंद्र कुशवाहा सिपाही विनोद प्रचेता समेत अन्य पहुंचे और दोनो घायलों को ई रिक्शा से नगपुर अस्पताल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनो शराब के नशे में किसी बात को लेकर मारपीट कर लिया है। इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments