Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरएनटीपीसी टांडा में विश्वकर्मा पूजा का हुआ भव्य आयोजन

एनटीपीसी टांडा में विश्वकर्मा पूजा का हुआ भव्य आयोजन


अम्बेडकर नगर। एनटीपीसी टांडा में विश्वकर्मा पूजा धूम-धाम से मनाया गया। उत्पादकता बढ़ाने तथा उच्च गुणवत्ता को बनाए रखने के साथ काम करने के लिए कर्मचारियों एवं कारीगरों ने परियोजना स्थित के.औ.सु.ब. के अग्निशमन सेवा केंद्र में वास्तुकला और इन्जीनियरिंग के देवता भगवान विश्वकर्मा की भव्य प्रतिमा की पूजा अर्चना की। 17 सितम्बर को आयोजित इस पूजा कार्यक्रम में महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) नील कुमार शर्मा, महाप्रबंधक (परियोजना) अतुल गुप्ता, महाप्रबंधक (अनुरक्षण) वी पी दुबे, महाप्रबंधक (प्रचालन) अभय मिश्रा, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) रजनीश कुमार खेतान, समस्त विभागाध्यक्षगण, समस्त कर्मचारी एवं निविदा कर्मचारियों ने बडे़ उत्साह के साथ भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments