Sunday, August 9, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरप्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र 13 अल्पसंख्यक समुदाय के लाभार्थियों दिया गया...

प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र 13 अल्पसंख्यक समुदाय के लाभार्थियों दिया गया प्रथम किस्त का प्रमाण पत्र


आलापुर अंबेडकर नगर। विकास खण्ड मुख्यालय जहांगीर गंज में प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र अल्पसंख्यक समुदाय को प्रथम किश्त का प्रमाण पत्र समारोह पूर्वक वितरित किया गया। मालूम हो खण्ड विकास अधिकारी सतीष कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता यमुना प्रसाद चतुर्वेदी रहे।  कार्यक्रम में अल्पसंख्यक समुदाय से 13 पात्र लाभार्थियों को प्रधान मंत्री आवास योजना ग्रामीण की प्रथम किश्त का प्रमाण पत्र दिया गया। इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी, पूर्व ब्लाक प्रमुख अरविन्द सिंह, एडीओ आई एस वी रामजीत यादव, समाज कल्याण विभाग से चंद्रभूषण राव, ग्राम प्रधान सुरेन्द्र पांडेय, विमल पांडेय, विजय प्रताप उर्फ साधू यादव एवं ब्लाक कर्मचारियों के साथ लाभार्थी मौजूद रहे। प्रमाणपत्र वितरण के बाद सभी लोगों ने  प्रधानमंत्री का लाइव उद्बोधन सुना तथा विकास खंड परिसर में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में पेड़ लगाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments