Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामोटरसाइकिल सवार ने खड़े डम्पर में मारी टक्कर, एक की मौत दूसरा...

मोटरसाइकिल सवार ने खड़े डम्पर में मारी टक्कर, एक की मौत दूसरा गम्भीर


अयोध्या। खड़े डम्पर से मोटरसाइकिल ने पीछे से टक्कर हो गई। टक्कर में मोटर साइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई तथा दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना थाना कैंट के मनीवीर बाबा के स्थान के पास ओवरब्रिज की सर्विस लेन की है। हादसे के बाद स्थानीय लोगो ने प्रदर्शन किया व ट्रक को छतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने समझा बुझा कर मामले को शांत कराया।

                  थाना कैंट क्षेत्र मशिनिया गांव के रहने वाले करन पुत्र राजकुमार व देवा पुत्र रामशब्द गेंहू पिसाने के लिए गये थे। बाईक पर बीच में बोरी को रखकर वह जा रहे थे। रास्ते में खड़े ट्रक से उनकी बाईक टकरा गयी। जिससे दोनों गम्भीर रुप से घायल हो गये। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां इलाज के दौरान करन पुत्र राजकुमार की मौत हो गई व देवा पुत्र रामशब्द को लखनऊ रिफर किया गया है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बालू लदे डम्पर में तोड़-फोड़ की। स्थानीय लोगो के आक्रोश को देखते हुए मौके पर दो थानों समेत भारी फोर्स जमा हो गई। सीओ सिटी शैलेन्द्र सिंह ने परिजनों को समझा बुझा कर प्रदर्शन को शांत कराया। घायल की बहन खुशबू का कहना था कि ट्रक चल रही थी। सीओ सिटी ने बताया कि रायबरेली रोड पर नहर के पास स्थित ओवरब्रिज पर एक्सीडेंट हुआ है। ट्रक का मुंह सिटी की तरफ था। जिसमें दो लड़के बाइक से थे। बालू का ट्रक यहां खड़ा था। जिसमें पीछे से आकर बाईक ने टक्कर मार दिया। डम्पर को पुलिस ने कब्जे में लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments