Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरग्राम प्रधान की चोरी हुई बाइक सम्मनपुर थाना क्षेत्र से की गई...

ग्राम प्रधान की चोरी हुई बाइक सम्मनपुर थाना क्षेत्र से की गई बरामद, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा


जलालपुर अंबेडकर नगर। खेत की सिंचाई करने गए ग्राम प्रधान की बाइक को अज्ञात चोरों द्वारा चुरा लिया गया। पीड़ित ने मालीपुर थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग किया है । जानकारी के अनुसार मालीपुर थाना क्षेत्र के भदोही ग्राम प्रधान राजित राम राजभर सोमवार की रात बगल स्थित गांव जगतूपुर में अपने खेत की सिंचाई करने रात में गए हुए थे। गांव स्थित प्राइमरी स्कूल के बगल अपनी पैशन प्रो गाड़ी खड़ी कर खेत की सिंचाई करने चले गए जब वह अपने बाइक के पास पहुंचे तो गाड़ी नदारद रही

। काफी खोजबीन किए जाने के बाद बाइक सम्मनपुर थाना क्षेत्र के नैली शुबारपुर गांव के पास पाई गई । पीड़ित ने तहरीर देते हुए बताया है कि डिग्गी में पच्चीस हजार रूपया व सरकारी कागजात थे जो सभी गायब है। पुलिस ने पीड़ित प्रधान की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। थाना अध्यक्ष प्रभाकांत तिवारी ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments