Monday, August 3, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबीकापुर क्षेत्र में अयोध्या न्यास द्वारा किया गया पौधरोपण

बीकापुर क्षेत्र में अयोध्या न्यास द्वारा किया गया पौधरोपण


अयोध्या। पूर्व सांसद लल्लू सिंह की संस्था श्री अयोध्या न्यास द्वारा चलाए जा रहे पौधरोपण अभियान में सोमवार को बीकापुर क्षेत्र के राजकीय बालिका इंटर कालेज तोरोमाफी दराबगंज तथा एमजेएस विद्यालय, नंदीग्राम भरतकुंड में पौधरोपण किया गया। संस्था द्वारा चलाए जा रहे अभियान में विद्यालय के बच्चों द्वारा पौधरोपण करा कर उन्हे पर्यावरण संरक्षण तथा वृक्षों की उपयोगिता के बार में जागरूक किया गया। संस्था द्वारा पौधों में नीम, पीपल, बरगत समेत अन्य पौधे सम्मलित है। ट्रीगार्ड लगाकर पौधों को सुरक्षित किया गया।
पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि पर्यावरण तथा जीवन का अटूट संबंध है। पर्यावरण संरक्षण का दायित्व प्रत्येक व्यक्ति का है। हमारे पूर्वजों द्वारा लगाए गए वृक्षों का लाभ हमें मिल रहा है। हमारे आसपास हरियाली दिख रही है। आने वाली पीढ़ीयों के प्रति हमारा यह दायित्व है कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण करें साथ ही लगाए गए पौधे को संरक्षित करने का संकल्प लें।
उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं के उनके पर्यावरण के प्रति दायित्व का बोध कराने के लिए उन्हीं से पौधे रोपित कराए गए हैं। जिससे भविष्य में वृक्ष की पर्यावरण में आवश्यकता से छात्र अवगत रहें। वृक्ष से इनका लगाव बढ़े तथा इसकी देखभाल का दायित्व निभाएं।
इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं, विद्यालय के छात्र , शिक्षक व स्थानीय लोंगों की मौजूदगी रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments