Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअवध विवि परिसर में चेकिंग अभियान चला कर विद्यार्थियों के चेक किए...

अवध विवि परिसर में चेकिंग अभियान चला कर विद्यार्थियों के चेक किए गए आईकार्ड


◆ विद्यार्थियों का परिसर में आईकार्ड के बिना प्रवेश वर्जित


अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय परिसर में बाहरी अराजक तत्वों को रोकने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। सोमवार को मुख्य नियंता प्रो एसएस मिश्र के निर्देश पर प्राक्टोरियल टीम ने सुरक्षा कर्मियों के साथ बाहरी अराजक तत्वों को रोकने के लिए चेकिंग अभियान चलाया। परिसर में ट्रिपलिंग सवारी तथा तेज रफ्तार से वाहन चलाने वाले छात्र-छात्राओं को चिन्हित किया गया। मुख्य नियंता ने बताया कि परिसर में नियमित चेकिंग अभियान चलाया जायेगा। बाहरी अराजक तत्वों का परिसर में प्रवेश पूर्णतः वर्जित है। यदि विद्यार्थी परिसर में बिना कारण पाये जाते है। तो ऐसे में उनके ऊपर विधिक कार्यवाही की जा सकती है। इसके साथ ही परिसर ट्रिपलिंग तथा तेज रफ्तार से वाहन चलाने वाले छात्र-छात्राओ पर विशेष निगाह रखी जा रही है। इसकी अवहेलना करने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी। परिसर के विद्यार्थियों को परिसर में प्रवेश करते समय सुरक्षा कर्मियों को आईकार्ड दिखाना अनिवार्य होगा। इसके बिना प्रवेश वर्जित होगा। विद्यार्थियों के वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था परिसर के योग विभाग के ध्यान केंद्र में की गई है, जो भविष्य में भी चलती रहेगी। इस अभियान में प्रो. शैलेंद्र वर्मा, डॉ. अर्जुन सिंह, डॉ. त्रिलोकी यादव, डॉ. अंशुमान पाठक, डॉ. अंकित मिश्रा, डॉ. अंकित कुमार श्रीवास्तव, डॉ. अनुराग सोनी, डॉ. पंकज सिंह, इंजीनियर आर के सिंह, इंजीनियर अमित सिंह शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments