Monday, August 3, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यादुष्कर्म पीड़िता परिवार से मिल एमएलसी हरिओम पांडे बंधाया ढांढस

दुष्कर्म पीड़िता परिवार से मिल एमएलसी हरिओम पांडे बंधाया ढांढस


कुमारगंज, अयोध्या। खण्डासा थाना क्षेत्र की दुष्कर्म पीड़िता से सोमवार को विधान परिषद सदस्य एवं अम्बेडकर नगर के पूर्व भाजपा सांसद हरिओम पाण्डेय, बीकापुर विधायक डॉ अमित सिंह चौहान ने पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा के साथ मुलाकात की। हरिओम पाण्डेय ने परिवार को आश्वस्त किया कि आरोपियों को कठोर से सजा दिलाई जाएगी। और पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी।

     विधान परिषद सदस्य ने कहा कि पीड़िता को न्याय मिलेगा शासन और अधिकारियों से बात की गई है भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार की जो भी सुविधा होगी वह सब उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। आवास, सड़क, कृषि योग्य भूमि सब कुछ दिलाई जाएगी। आरोपियों को कठोर दंड मिलेगा ऐसा दंड मिलेगा जो नजीर बनेगा लोग ऐसा करने से पहले लोग सोचेंगे। यह कोई छोटी मोटी घटना नहीं है यह बहुत बड़ी घटना है। इन्हें कठोर दण्ड मिलना ही है। पीड़ित परिवार की मांग है कि उन्हें कृषि पट्टा आर्थिक सहायता और गांव के लिए बिजली सड़क मुहैया कराई जाए।

    इस मौके पर देवेंद्र मणि त्रिपाठी सल्ले, बब्बन शुक्ला, सूर्य प्रसाद श्रीवास्तव, सियाराम रावत, शांति पासी, श्याम बहादुर सिंह अन्नू, ग्राम प्रधान विजय कोरी, राहुल शुक्ला, रवीन्द्र पांडे, पूर्व प्रधान विष्णु सिंह, अनुपम मिश्रा आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments