Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरराष्ट्रीय पोषण माह के प्रथम सप्ताह में गदाएं में कार्यक्रम आयोजित कर...

राष्ट्रीय पोषण माह के प्रथम सप्ताह में गदाएं में कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को दी गई विभिन्न जानकारियां


अम्बेडकर नगर। रमाबाई राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अकबरपुर में राष्ट्रीय पोषण माह के प्रथम सप्ताह में शनिवार को महाविद्यालय की प्राचार्य व संरक्षक प्रोफेसर शेफाली सिंह के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में ग्राम गदाएँ ( पटेल नगर ) में पोषण सम्बन्धी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गांव की महिलाओं द्वारा उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर गृह विज्ञान प्रभारी संगीता ने एनीमिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी, साथ ही सभी प्रकार के पौष्टिक एवं मौसमी खाद्य पदार्थों को अपने दैनिक आहार में सम्मिलित करने हेतु प्रेरित किया , वी. प्रिया द्वारा फ़ास्ट फ़ूड के स्थान पर घर पर बने पौष्टिक स्नैक्स बच्चों को देने की सलाह दी गयी । डॉ सुनीता सिंह ने बढ़ते हुए बच्चों की वृद्धि हेतु आवश्यक पोषक तत्वों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। डॉ अस्तुति वर्मा ने  नवजात शिशु एवं दो वर्ष के बच्चों के उत्तम पोषण हेतु आवश्यक पोषण सम्बन्धी हस्तक्षेपों के बारे  में विस्तृत जानकारी दी। अवधेश नंदिनी द्वारा पोषण थाली का प्रदर्शन एवं उसमें सम्मिलित सभी खाद्य पदाथों का वर्णन किया गया। महाविद्यालय की  छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के पौष्टिक व्यंजनों का प्रदर्शन एवं उनको बनाने की विधि बताई गयी एवं उन्हें दैनिक आहार में शामिल करने हेतु प्रोत्साहित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments