Monday, August 3, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअरुण हत्याकांड के आरोपियों तक पहुंची पुलिस, जल्द हो सकता है खुलासा

अरुण हत्याकांड के आरोपियों तक पहुंची पुलिस, जल्द हो सकता है खुलासा


जलालपुर अंबेडकर नगर। बीते दिवस घर में चारपाई पर सोए अधेड़ की हत्या के मामले में पुलिस आरोपियों तक पहुंच चुकी है । जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जा सकता है। विदित हो कि जैतपुर थाना क्षेत्र के मंधरपुर गांव में अरुण मिश्रा उर्फ नन्हे मिश्र की घर में सोते समय गुरुवार की रात मे बहुत ही निर्दयता के साथ हत्या कर दी गई थी और आरोपी फरार हो गया था। पुलिस इस मामले में आरोपियों तक पहुचने के लिए दिनभर हाथ पैर मारती रही अंततः आरोपी तक पुलिस के हाथ पहुच गये। सूत्रों की माने तो पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त औजार को भी बरामद कर लिया है लेकिन पुलिस फूक फूक कर कदम रख रही है कि इस मामले में कोई निर्दोष व्यक्ति शिकार ना हो। फिलहाल जैतपुर पुलिस इस मामले पर अभी कुछ बोलने को तैयार नहीं है लेकिन यह माना जा रहा है कि इस मामले का खुलासा जल्द ही हो सकता है और हत्या का कारण मुख्य रूप से आशनाई से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments