Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासदस्यता अभियान की मॉनीटरिंग के लिए बनाई गई समिति

सदस्यता अभियान की मॉनीटरिंग के लिए बनाई गई समिति


◆ कार्यकर्ताओं से सम्पर्क कर सदस्यता में होने वाली दिक्कतों को करेगी दूर, प्रतिदिन सदस्यता की करेगी समीक्षा


अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता महाअभियान की मानीटरिंग के लिए कमेटी बनाई गई है। मॉनीटरिंग कमेटी में 11 सदस्य है जो बूथ, शक्ति केन्द्र तथा मंडल के पदाधिकारियों से सम्पर्क करेंगी। प्रतिदिन की जाने वाली सदस्यता का विवरण पदाधिकारियों से एकत्र कर उसकी समीक्षा करेगी। सदस्यता अभियान में किसी प्रकार की तकनीकी तथा अन्य समस्याएं होने उसे त्वरित दूर करेगी। शुक्रवार को पार्टी कार्यालय सहादतगंज में महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की।

बैठक में महानगर अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता महाअभियान में मॉनीटरिंग कमेटी के सदस्य लगातार कार्यकर्ताओं के सम्पर्क में रहेंगे। उनके द्वारा नोट कराई गई समस्याओं से तुरन्त उच्च पदाधिकारियों को अवगत कराएंगे। उन्होनें कहा कि 11 सितम्बर से 17 सितम्बर तक घर-घर कार्यकर्ता जाकर लोगों से सम्पर्क कर उन्होंने पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। सम्पर्क अभियान के दौरान कमेटी की बड़ी सजगता के साथ कार्यकर्ताओं के सम्पर्क में रहना है।

बैठक में मॉनीटरिंग कमेटी के प्रभारी प्रवीन दुबे, राज कुमार वर्मा, कन्हैया लाल सिद्धार्थ, राधारमण त्रिपाठी, हर्षित तिवारी, डा. जयगुरूदेव शुक्ला, आकाश रंजन सहित कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments