Monday, August 3, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याखंडासा रेप केस - प्रशासन ने शुरू की आरोपियों के घरों की...

खंडासा रेप केस – प्रशासन ने शुरू की आरोपियों के घरों की पैमाईश


◆ पीड़िता के घर पर विद्युतीकरण तथा जर्जर मार्ग निर्माण की कवायद शुरू


कुमारगंज, अयोध्या। खंडासा थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद राजस्व प्रशासन हरकत में आ गया है घटना में आरोपियों के घरों और उनकी जमीनों की पैमाईस तहसील प्रशासन ने शुरू कर दी है।

 तहसीलदार मिल्कीपुर प्रदीप कुमार सिंह की अगुवाई में राजस्व निरीक्षक और लेखपालों की पांच सदस्य टीम आरोपी के गांव पहुंचकर अपना कार्य शुरू कर दिया है। समाचार लिखे जाने तक भूमि और भवन के मामले में सत्यापन का कार्य जारी है उप जिलाधिकारी मिल्कीपुर राजीव रत्न सिंह ने बताया कि जो भी सरकारी जमीनों पर कब्जा करके निर्माण या अन्य कार्य किए हैं उसे खाली कराया जाएगा।

अमानीगंज विद्युत घर के जेई मनोज शर्मा ने मौके पर पहुंचकर विद्युतीकरण का सर्वे किया गया उन्होंने कहा कि पीड़िता के गांव तक विद्युत सप्लाई पहुंचने में 11 पोल लगेगा आज ही इस्टीमेट बनाकर एक्सियन के समक्ष भेज दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments