Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याज्वेलरी शोरूम से चेन चुराने वाले गैंग को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ज्वेलरी शोरूम से चेन चुराने वाले गैंग को पुलिस ने किया गिरफ्तार


अयोध्या। शहर के ब्लूस्टोन ज्वैलरी एण्ड लाइफ स्टाइल में सोने की चेन चोरी करने वाले गैंग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से सोने की चेन तथा एक चार पहिया वाहन बरामद किया गया। घटना 29 अगस्त की है। स्टोर मैनेजर रवीन्द्र नाथ गुप्ता ने मामले में कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कराया था।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस की जांच में सूरज पाण्डेय उर्फ अनिकेत पुत्र चन्द्रहास पाण्डेय मझिगवां, बेनीगंज, हरदोई, बबली तिवारी पत्नी सोम तिवारी उर्फ सोनू नयापुरवा, बेनीगंज, हरदोई, छुन्ना उर्फ उमा पत्नी रतेन्द्र तिवारी नयापुरवा बेनीगंज, हरदोई प्रकाश में आए। जिन्हें पुलिस ने मुखबिर की सूचना सहादतगंज अण्डरपास के पास से गिरफ्तार  किया। इनके पास से चोरी हुई एक अदद सोने की चेन तथा घटना में प्रयुक्त एक अदद बोलेरो वाहन बरामद किया गया। बब्ली के खिलाफ विभिन्न जनपद के थानों में चार तथा छुन्ना उर्फ उमा पर तीन मुकदमें दर्ज है। मामले में विधिक कार्यवाही का जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments