Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरछात्राओं की फोटो को सोशल मीडिया पर अश्लील शब्दों का प्रयोग कर...

छात्राओं की फोटो को सोशल मीडिया पर अश्लील शब्दों का प्रयोग कर किया पोस्ट, मुकदमा दर्ज


जलालपुर अंबेडकर नगर। साइबर अपराधियो के कुछ गिरोह स्कूल के छात्राओं का फोटो शोशल मीडिया पर पोस्ट कर अश्लील शब्दों का प्रयोग कर भविष्य को बर्बाद करने पर जुटे है। इस प्रकार का मामला गुरुवार को कोतवाली पहुंचा जहां विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सोशल मीडिया ग्रुप के विरुद्ध तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग किया। पुलिस ने इनके विरुद्ध आईटी एक्ट आदि की धारा में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।प्रकरण कोतवाली क्षेत्र के एक विद्यालय का है। जहां कई छात्राओं की फोटो सोशल मीडिया ग्रुप पर साइबर अपराधियो द्वारा डाली गयी है।सभी फोटो पर अश्लील शब्दों का प्रयोग किया गया है। छात्रायें अपनी फोटो और अश्लील टिप्पणी देखकर शर्म से झुक गयी। इसकी जानकारी विद्यालय को दी गई। गुरुवार को प्रधानाचार्य अन्य कर्मियों के साथ कोतवाली पहुंच कोतवाल से मुलाकात कर सोशल मीडिया साइड की स्क्रीन शॉट लेकर तहरीर दिया। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया साइट के आधार पर आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments